Search
Close this search box.

गाजीपुर: धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: स्थानीय क्षेत्र नायकडीह से जखनिया द्वितीय के मण्डल अध्यक्ष अशोक चौहान के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन दुल्लहपुर स्टेशन के पीछे स्थित स्वामी सहजानन्द सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, कृष्ण विहारी राय, पारस राय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी अग्रिम पंक्ति में शामिल रहे। संचालन अनिल कुमार पाण्डेय ने किया, जिन्होंने राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आज़ादी के लिए लाखों नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। “चन्द्रशेखर आज़ाद ने अपने सीने पर गोली खाई, तो वहीं भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए, तब जाकर हमें स्वतंत्रता मिली,” उन्होंने कहा।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले आज़ादी के जश्न को सीमित कर दिया जाता था, लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद से हर साल हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें