गाजीपुर: सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भारत सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन आरटीआई चौराहे पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया।

शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, री-केवाईसी, बैंक खातों में नामांकन सुविधा और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने नामांकन सुविधा, री-केवाईसी के महत्व और तकनीकी युग में डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला अग्रणी प्रबंधक ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि गाजीपुर जिले में अब तक दो एफआई संतृप्ति शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।









