जालौन। नदीगांव थाना क्षेत्र के लोई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। जानकारी के अनुसार, प्रेमिका के सामने उसके प्रेमी को परिजनों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
पिटाई रोकने के लिए प्रेमिका बार-बार गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इस घटना से गहरे आहत होकर प्रेमिका ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।










