Search
Close this search box.

खुशखबरी: यूपी के आकांक्षात्मक विकास खंडों की रैंकिंग में गाजीपुर का देवकली ब्लॉक तीसरे स्थान पर, मिलेगा 1 करोड़ रुपये का इनाम

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी आकांक्षात्मक विकास खंड योजना के तहत गाजीपुर जनपद के देवकली ब्लॉक ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ब्लॉक को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

प्रदेश के नियोजन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए जारी डेल्टा रैंकिंग में यह उपलब्धि दर्ज की गई है। यह रैंकिंग स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति के आधार पर तय की जाती है।

इस वर्ष की डेल्टा रैंकिंग में जालौन जिले के जालौन विकासखंड ने प्रथम स्थान, वहीं रामपुरा विकासखंड (जालौन) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। देवकली (गाजीपुर), विष्णुपुरा (कुशीनगर) और मड़िहान (मिर्जापुर) विकासखंडों ने संयुक्त रूप से टॉप-5 में जगह बनाई है।

मुख्यमंत्री की ओर से इन विकासखंडों को कुल ₹20 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें प्रथम स्थान पर रहे विकासखंड को ₹2.5 करोड़, द्वितीय को ₹1.5 करोड़, तृतीय को ₹1 करोड़, और अन्य दो टॉप-5 विकासखंडों को ₹0.5 करोड़-₹0.5 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें