Search
Close this search box.

गोरखपुर: एक ही घर में 3 लोगों की मौत से हड़कंप, मां की डांट से नाराज युवक ने फंदे से लटककर दी जान

गोरखपुर: हरपुर बुदहट क्षेत्र के कुचडेहरी गांव से एक बड़ी वारदात सामने आई है। दरअसल, मां की डाट से नाराज बेटे ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ऐसे में मृतक बेटे के सदमे के कारण मां और बेटी ने भी जहर खा लिया। जिसके बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

बता दें कि, हरपुर बुदहट का रहने वाला मृतक युवक मुंबई में मजदूरी करता था, कुछ दिन पहले ही घर आया था, दवाई नहीं लेने जाने पर मां ने बेटे को डांट दिया था, जिसके बाद मां और बेटी दवा लेने खुद चली गई, जिससे आहत होकर नाराज बेटे जान दे दी। जैसे ही यह सुचना मां और बेटी को मिली दोनों को यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ और दोनों ने जहर खाकर जान दे दी।

वहीं मृतकों में एक ही परिवार के 18 वर्षीय मोहित (बेटा), 14 साल की बहन, मां कौशल्या शामिल है। युवक के पिता की मौत 10 साल पहले हो चुकी है।

Leave a Comment

और पढ़ें