गोरखपुर: जिले से रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पशु तस्करों ने एक NEET की तैयारी कर रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, तीन गाड़ियों से आए पशु तस्कर गांव में मवेशियों को खूंटे से खोल रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर छात्र भी पीछे-पीछे दौड़ते हुए वहां पहुंचा और विरोध किया।
इसी बीच तस्करों ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपनी DCM गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने छात्र के मुंह में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।







