बलिया: नगरा क्षेत्र के अतरौली गांव में आयोजित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक कार्यक्रम में आजमगढ़ मंडल की कोऑर्डिनेटर डॉ. इंदू चौधरी का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन की मजबूती और जमीनी जुड़ाव पर बल दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. इंदू चौधरी ने कहा बसपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। आने वाला समय बसपा का होगा और 2027 में पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और अब बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जन विश्वास को दोबारा जीतने के लिए जुट जाना चाहिए।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप, विक्की कुमार, संजय राय, विकेश भारती, मंजय कुमार, बब्लू चौहान समेत कई बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि बसपा आगामी चुनावों के लिए सक्रिय और तैयार है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।