Search
Close this search box.

बक्सर: सोमेश्वर स्थान में संकीर्तन और श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में मनाया गया जन्मोत्सव

बक्सर: इस्कॉन मंदिर बक्सर के तत्वावधान में सोमेश्वर स्थान स्थित लवकुश प्रभु के आवास पर कियाँशी माता के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य संकीर्तन एवं एकदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर दास प्रभु ने दिव्य शैली में किया।

कथा में मानव जीवन के महत्व पर जोर

कथा वाचन के दौरान मनोहर दास प्रभु ने मानव जीवन की दुर्लभता को रेखांकित करते हुए कहा कि “84 लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि ही वह अनुपम अवसर है जिसमें हम भगवान की भक्ति कर अपने जीवन का उद्धार कर सकते हैं।” उन्होंने भगवान वामन देव की दिव्य लीलाओं का मार्मिक उल्लेख करते हुए भक्तों को भक्ति और समर्पण की प्रेरणा दी।

राजा बलि महाराज के चरित्र से मिली सीख

प्रभु जी ने राजा बलि महाराज के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा “बलि महाराज ने केवल अपना धन ही नहीं, बल्कि स्वयं को भी पूर्ण रूप से भगवान को समर्पित कर दिया था। हमारे जीवन की हर वस्तु भगवान का ही प्रसाद है, इसलिए हर कार्य में समर्पण भाव आवश्यक है।”

भक्ति और हरिनाम से गुंजायमान हुआ वातावरण

कार्यक्रम में संकीर्तन, हरिनाम और कथा-रस से पूरा परिसर भगवन्मय हो उठा। स्थानीय भक्तों, श्रद्धालुओं और नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

समाज में जागृत हुई आध्यात्मिक चेतना

इस आध्यात्मिक आयोजन के माध्यम से भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को समाज में प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

रिपोर्ट- आनंद मोहन मिश्रा

Leave a Comment

और पढ़ें