Search
Close this search box.

गाजीपुर: लक्ष्मी ज्वेलर्स महाहर का भव्य उद्घाटन, शुद्धता और उचित मूल्य का वादा

गाजीपुर: महाहर स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स के नवनिर्मित शोरूम का भव्य उद्घाटन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य जनों और आम जनता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

लक्ष्मी ज्वेलर्स के स्वामी मुकेश वर्मा ने उद्घाटन के मौके पर भरोसा दिलाया कि उनके प्रतिष्ठान पर हर प्रकार के आभूषण उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि “हम शुद्धता की गारंटी के साथ ग्राहकों को सेवा देंगे। यदि किसी भी आभूषण में गड़बड़ी पाई जाती है, तो हम हर प्रकार की जांच और दंड के लिए तैयार हैं।”

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए जिनमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम नारायण यादव, अर्जुन यादव, रामाशंकर यादव, संजय तिवारी, प्रदुम पांडे, अशोक सिंह, सनी सिंह, महेंद्र वर्मा, रिंकू, सतीश, भारत वर्मा, महफूज, साधना, विपिन, और उमाशंकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें