Search
Close this search box.

गाजीपुर: सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

गाजीपुर। सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन गाजीपुर के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करने से हुई।

प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान एवं कला के विविध आयामों पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल और कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें देखकर आगंतुक मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यार्थियों ने अपने नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को अपने विचारों, नवाचारों और सिद्धांतों को सामने रखने का अवसर मिलता है। कला शिक्षा छात्रों में व्यक्तित्व विकास, अभिव्यक्ति की क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती है, वहीं विज्ञान प्रदर्शनी उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोग और शोध की ओर प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नई तकनीकों और विचारों को सीखने का मौका देते हैं।
आईजी महोदय ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की।

अंत में उन्होंने विद्यालय परिवार को इस तरह के आयोजनों को निरंतर जारी रखने और शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें