वाराणसी। मिशन शक्ति फेज़-5 के विशेष अभियान का आगाज रविवार को दोपहर 12 बजे हुआ। इस अवसर पर सम्पूर्णानन्द से डीसीपी काशी जोन कार्यालय तक बाइक रैली निकाली गई, जिसमें 100 बाइक पर सवार 200 महिला सिपाही और पीआरवी 112 की गाड़ियाँ शामिल रहीं।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा कि मिशन शक्ति केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का सतत प्रयास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन 1090 को और मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर का नारा “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” रैली के माध्यम से जीवंत होता दिखा और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश लोगों तक पहुँचाया गया।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।