Search
Close this search box.

गाजीपुर: दिलशादपुर में वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

गाजीपुर। ब्लॉक बाराचवर क्षेत्र के ग्राम दिलशादपुर में हर साल की तरह इस वर्ष भी वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार सिंह (AIIMS) उपस्थित रहे और उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

दंगल प्रतियोगिता में दूर-दराज़ के नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रधान पद के प्रत्याशी मिंटू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दंगल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ परंपरागत खेलों के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें