Search
Close this search box.

वाराणसी में रोटरी क्लब वृंदा का भव्य स्टाइल बाजार आयोजन

वाराणसी: रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी, वृंदा द्वारा आयोजित भव्य “स्टाइल बाज़ार” का आयोजन होटल सूर्या में किया गया। यह वार्षिक प्रदर्शनी शहर की प्रमुख और चर्चित प्रस्तुतियों में से एक है, जिसका इंतजार शहरवासी पूरे वर्ष करते हैं।

इस बार स्टाइल बाज़ार में 60 से अधिक आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें राजस्थान, गुजरात, प्रयागराज, कानपुर, इंदौर, कोलकाता, भदोही, मिर्जापुर, आगरा, मुंबई सहित देश के विभिन्न राज्यों के डिजाइनर्स और उद्यमियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के गवर्नर डॉ. आशुतोष अ ग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। रोटरी क्लब वृंदा की अध्यक्ष रोटेरियन ललिता मोदी ने बताया कि यह आयोजन केवल फैशन और स्टाइल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका हर लाभ समाज सेवा और परोपकारी कार्यों में लगाया जाएगा।

संयोजिका रोटेरियन अलका पोद्दार, रोटेरियन पूनम अग्रवाल, रचना जैन और मीना सिंह के प्रयासों से यह प्रदर्शनी भव्य रूप में सफल रही। कार्यक्रम में अध्यक्ष रोटेरियन ललिता मोदी, सचिव रोटेरियन राथा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मीना सिंह सहित सभी वृंदा सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए।

रोटरी क्लब वृंदा ने स्पष्ट किया कि स्टाइल बाज़ार का मुख्य उद्देश्य चैरिटी है और इससे प्राप्त समस्त आय सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता में ही खर्च की जाएगी।

वाराणसी में आयोजित अन्य प्रदर्शनीयों की तुलना में स्टाइल बाज़ार की खासियत यह है कि यह केवल मनोरंजन या खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि फैशन और स्टाइल के माध्यम से समाज सेवा को प्रोत्साहित करने वाला एक महत्वपूर्ण प्लेटफ़ॉर्म भी है।

Leave a Comment

और पढ़ें