Search
Close this search box.

हरदोई: शहर कोतवाली पुलिस ने मारपीट व धमकी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरदोई जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित रोहित, निवासी नयागांव की तहरीर पर दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित व उसके साथी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें रामकृपाल उर्फ छोटू एवं प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें