Search
Close this search box.

हरदोई: राज्य मंत्री असीम अरुण का जनपद दौरा कल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

हरदोई। राज्य मंत्री असीम अरुण कल हरदोई जनपद के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में सम्मेलन, कार्यशाला एवं छात्रावास का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सभागार, टड़ियावां में भी सम्मेलन, बैठक एवं SIR कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय, हरदोई में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन होगा।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में कोर टीम की बैठक भी होगी, जहां समन्वय और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिससे शिक्षा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें