Search
Close this search box.

वाराणसी: यूपी की बेटियों की हैट्रिक, पंजाब को 3-0 से हराया, पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना ने दी मात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम (सिगरा) में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन महिला और पुरुष वर्ग में जोरदार मुकाबले देखने को मिले।

महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। यूपी की खिलाड़ियों ने पंजाब को सीधे सेटों में 3-0 (25-18, 25-18, 25-13) से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। प्रियंका और खुशबू के अटैक, आर्या और नीलू की सटीक सर्विस और दमदार स्मैश ने यूपी को जीत दिलाई।

महिला वर्ग में अन्य परिणाम:

  • असम ने मणिपुर को 3-0 (25-12, 25-18, 25-19) से हराया।
  • गुजरात ने पांडीचेरी को 3-0 (25-3, 25-8, 25-11) से पराजित किया।
  • कर्नाटक ने उत्तराखंड को 3-0 (25-18, 25-19, 25-11) से मात दी।

पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश ने मणिपुर को 3-0 (25-16, 25-18, 25-13) से हराया।
उत्तराखंड ने गुजरात को सीधे सेटों में 3-0 (25-21, 25-15, 25-17) से मात दी।
ओडिशा ने आंध्र प्रदेश को 3-1 (18-25, 25-14, 26-24, 25-19) से हराया।
तेलंगाना ने बिहार को 3-0 (25-20, 25-17, 25-22) से पराजित किया।
गुजरात ने पांडीचेरी को 3-0 (25-9, 25-14, 24-26, 25-18) से हराया।
दिल्ली ने असम को 3-0 (25-17, 25-22, 26-24) से मात दी।

प्रतियोगिता के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें