Search
Close this search box.

वाराणसी: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने लगाए ठुमके, डिप्टी सीएम ने जांच के दिए आदेश

वाराणसी: दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ड्यूटी के समय का ड्रेस पहने और गले में पहचान पत्र लगाए हिंदी व भोजपुरी गीतों पर नृत्य करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो चार अलग-अलग क्लिप्स में सामने आया है, जिससे अस्पताल प्रशासन और अन्य अधिकारी स्तब्ध हैं।

इस घटना को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर भी इस घटना के बारे में पोस्ट किया है।

दरअसल, दीपावली से कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में चार स्टाफ नर्सों का प्रमोशन हुआ था। इसी खुशी में अस्पताल के सेमिनार हाल में एक प्रमोशन पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों ने हिंदी और भोजपुरी गीतों पर डांस किया। हालांकि, पार्टी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर व्यापक ध्यान खींचा और इसे लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

वायरल वीडियो से अस्पताल प्रशासन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हैरान हैं। मामला डिप्टी सीएम तक पहुंचने के बाद अस्पताल के अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मची है।

Leave a Comment

और पढ़ें