Search
Close this search box.

भारत-पाक तनाव को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट, पुलिस कर रही गस्त

वाराणसी: भारत-पाक युद्ध को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बढ़ते तनाव को देखते हुए वाराणसी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी में धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल एवं कैट जंक्शन सहित सभी जगह पर लगातार पुलिस गस्त कर रही है।

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर सभी यात्रियों की सघन चेकिंग की गई एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने वाराणसी जंक्शन पर फूड पेट्रोलियम के साथ गस्त किया एडिशनल पुलिस कमिश्नर के साथ एडीसीपी एसीपी, जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान भी भारी मात्रा में सम्मिलित रहे।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सभी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग चल रहा है, जिसमें सिविल पुलिस के साथ आरपीएफ, सीआरपीएफ सभी अधिकारी एवं डाक स्क्वाड के साथ चेकिंग किया गया है। सभी जगह पर अलर्ट किया गया है सभी लोग सतर्कता पूर्वक काम कर रहे हैं।

सभी जगह सायरन भी लगाया गया है, जो लगातार मार्क ड्रिल के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, हम काशी वासियों से भी अपील करते हैं कहीं पर भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर संपर्क करें और ना अपने छुए और ना किसी को छूने दे क्योंकि आपकी जागरूकता ही पुलिस का सहयोग है।

Leave a Comment

और पढ़ें