Search
Close this search box.

हाई कोर्ट के जज ने बेंगलुरु के इलाके को बोला ‘पाकिस्तान’ मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

कर्नाटक हाईकोर्ट के जज वी श्रीशानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें उनको Bengaluru के एक इलाके को ‘Pakistan’ कहते सुना जा सकता है. लेकिन ये किस संदर्भ में था, ये जानना सबसे ज्यादा जरूरी है? कर्नाटक हाई कोर्ट के जज वी श्रीशानंद ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बेंगलुरु के एक इलाके को ‘पाकिस्तान’ कह दिया.

बता दें की 28 अगस्त को कोर्ट में एक मकान मालिक और किरायेदार के मामले की सुनवाई हो रही थी. इस दौरान जज ने कहा, “मैसूर रोड फ्लाईओवर की तरफ जाइए, हर ऑटोरिक्शा में 10 लोग सवार होते हैं, वहां बुरा हाल है… ऐसा लगता है कि बाजार से गोरीपल्या तक मैसूर फ्लाईओवर पाकिस्तान में है, भारत में नहीं. ये सच्चाई है… आप चाहे कितना भी सख्त अधिकारी क्यों न तैनात कर दें, उसे पीटा ही जाएगा. ये किसी भी चैनल पर नहीं दिखाया जाता.

Leave a Comment

और पढ़ें