Search
Close this search box.

मिर्जापुर: अहरौरा में धूमधाम से मना हिंदू सम्मेलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को अहरौरा नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ, विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता कमलेश जी (राष्ट्रीय महामंत्री, सक्षम – दिव्यांगजन संगठन एवं पूर्व मुख्य आयुक्त, दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार) ने अपने विचार रखे। वहीं राम बालक जी (सह विभाग कार्यवाह, विंध्याचल विभाग) और आलोक जी (जिला प्रचारक, चुनार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश जी (सह संघचालक) ने किया, जबकि कथावाचक ब्रजराज दास जी महाराज ने आशीर्वचन प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिलेश कुमार (नगर कार्यवाह), संजय जी, सिद्धार्थ जी, लवकुश जी, डॉ. अशोक जी, डॉ. गुरुचरण, डॉ. राजकुमार जी, विकास सिंह जी सहित संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई।

रिपोर्ट: अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें