Search
Close this search box.

वाराणसी में पुलिस के लिए एचआईवी कार्यशाला, जागरूकता, संवेदनशीलता और निःशुल्क जांच पर दिया गया जोर

वाराणसी। में जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वावधान में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के लिए एचआईवी/एड्स पर एक महत्वपूर्ण संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. प्रसाद के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. पीयूष राय, जिला क्षय रोग अधिकारी एवं प्रभारी दिशा वाराणसी मंडल ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी कमिश्नरेट की अपर पुलिस उपायुक्त नम्रता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। उन्होंने एचआईवी प्रिवेंशन एवं कंट्रोल एक्ट 2017 की जानकारी को पुलिस विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करना और उनकी गोपनीयता की रक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

डॉ. प्रीति अग्रवाल, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, एआरटी सेंटर पीपीडीयू ने पीपीटी के माध्यम से एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारण, बचाव एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटी सेंटर आईएमएस, बीएचयू ने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है और सभी को समय-समय पर एचआईवी जांच करानी चाहिए, जो सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध है।

कार्यक्रम में मनीष कुमार सिंह ने जिले में उपलब्ध एचआईवी जांच व उपचार सेवाओं की जानकारी साझा की। संचालन चेतन श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूनम गुप्ता ने प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देवेंद्र कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें