Search
Close this search box.

वाराणसी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विशाल पदयात्रा संपन्न

वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को वाराणसी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रोहनिया क्षेत्र में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पदयात्रा कंदवा स्थित कर्दमेश्वर इंटर कॉलेज (पूर्वी) से आरंभ होकर बच्छाव स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल डिग्री कॉलेज तक निकाली गई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के योगदान और उनके समर्पण को याद करते हुए राष्ट्र एकता के नारे लगाए।

कार्यक्रम में दयालु गुरु हंसराज विश्वकर्मा, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अतुलनीय कार्य किया और आज की पीढ़ी को उनके मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। पदयात्रा उत्साह, देशभक्ति और सामूहिक एकजुटता के संदेश के साथ संपन्न हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें