Search
Close this search box.

बलिया: नगरा से साइकिल यात्रा पर रवाना हुए सैकड़ों कांवड़िए, कामेश्वरनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक

बलिया: सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। नगरा क्षेत्र से जय बाबा कामेश्वरनाथ साइकिल यात्रा धाम पांडेयपुर के बैनर तले रविवार को सैकड़ों कांवड़िए साइकिल यात्रा पर बलिया गंगा घाट के लिए रवाना हुए।

यात्रा की शुरुआत से पहले श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और नगरा के प्राचीन दुर्गा मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।

साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे रामजस पांडेय ने बताया कि जत्था रविवार को बलिया पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह गंगा स्नान कर गंगाजल भरेंगे। इसके पश्चात कांवड़िए लगभग 50 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर कामेश्वरनाथ धाम, पांडेयपुर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे।

इस यात्रा में राजकुमार गोंड, संजय वर्मा, मनोज पांडेय, मनोज गुप्ता, फूलचंद, मनीष, अंगद सिंह, संतोष समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

रिपोर्ट- मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें