गौतमबुद्धनगर: यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी CEO पूर्व IAS डॉ.अरुणवीर सिंह व्यक्तिगत कारणों से लंबी छुट्टी पर विदेश चले गए हैं। इस दौरान यमुना प्राधिकरण के महत्वपूर्ण कार्यो के सुचारु संचालन और विकास कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए ACEO अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी IAS श्रुति 2011 बैच को कार्यवाहक सीईओ का कार्यभार सौंपा गया है। डॉ.अरुणवीर सिंह अपनी बेटी से मिलने विदेश गये है जो काफ़ी समय से कार्यों की व्यस्तता के चलते नही गये थे उनकी वापसी 1 दिसंबर को होगी।










