मिर्जापुर। गुलाब चंद (उप जिलाधिकारी सदर) ने गोंगाव गाँव में छापेमारी कर अवैध बालू खनन के बड़े मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने दो नावों को जब्त किया, जिनका इस्तेमाल बालू की अवैध निकासी में किया जा रहा था।
इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, अवैध खनन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे में यह छापेमारी प्रशासन की सख्ती का संकेत है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
ब्यूरोचीफ – बसन्त कुमार गुप्ता









