Search
Close this search box.

अवैध बालू खनन मामला: अघोरी खास बालू साइट पर जांच करने पहुंची एनजीटी की टीम, मचा हड़कंप

सोनभद्रः जिले की ऐतिहासिक किले अघोरी के पास जुगैल थाना क्षेत्र की सोन नदी में लगातार अवैध खनन की शिकायत जोरों पर है। सीमा से बाहर जाकर तथा नदी के बीच धारा में किए जा रहे खनन को लेकर चलाई गई खबर का बड़ा असर सामने आया है।

बीते कुछ दिनों से एनजीटी एवं फॉरेस्ट व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अघोरी स्थित ई-टेंडरिंग की न्यू इंडिया मिनरल्स साइट पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ऐसे में सीमा से बाहर जाकर कितना खनन किया गया है और राजस्व को कितनी क्षति पहुंचाई गई है। इसके लिए नापी की प्रक्रिया चल रही है।

उधर, खनन विभाग की इस कार्रवाई से दूसरे साइटों पर हड़कंप मचा रहा। नदी के बीच में जाकर हो रहे अवैध खनन की भी स्थिति देखी गई। आसपास की काश्तकारी परमिट वाली खदानों का भी हाल जाना गया।

सोन नदी में घड़ियाल सेंचुरी क्षेत्र व वन सेंचुरी क्षेत्र विस्तृत पैमाने पर है, जहां अवैध बालू खनन की शिकायत पूर्व में भी की गई थी। जिस पर एनजीटी ने सोन नदी में खनन करने पर रोक लगा दी थी। सोन नदी एमपी, यूपी और बिहार के तटीय क्षेत्रों से होकर गुजरती है।

Leave a Comment

और पढ़ें