Search
Close this search box.

यूपी में शीतलहर का असर, 1 से 8 तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों में 15 दिनों के शीतकालीन अवकाश की तैयारी पूरी कर ली है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी और परिषदीय विद्यालय 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इस दौरान छात्रों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से स्कूलों में पठन-पाठन पूरी तरह से स्थगित रहेगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी शिक्षक 30 दिसंबर तक अपने-अपने विभागीय कार्यों को अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। इसके बाद विद्यालयों में अवकाश लागू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सरकार का यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें