Search
Close this search box.

बलिया में कांग्रेस का आरोप: आम जनता की समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

बलिया: कांग्रेस पार्टी ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी बांसडीह के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि “स्मार्ट मीटरों से अत्यधिक बिजली बिल वसूला जा रहा है, अघोषित विद्युत कटौती आम हो चुकी है, सिक्करी रोड-कथौली की सड़कें जर्जर हालत में हैं, सरकारी अस्पतालों में बाहरी दवाओं के नाम पर लूट मची है, ट्यूबवेल बंद हैं और नहरों की सफाई तक नहीं हो रही। यदि शीघ्र इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।”

सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप

प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रही है।” उन्होंने दावा किया कि आम जनता की परेशानियों को लेकर सरकार पूरी तरह उदासीन रवैया अपनाए हुए है।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

इस मौके पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सचितानंद तिवारी, प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम, विजेंद्र पांडेय मुखिया, जनार्दन उपाध्याय, प्रेमचंद मौर्या, बीर बहादुर सिंह, बीरेश तिवारी, एडवोकेट भारती, मदन यादव, सतेंद्र यादव, सुधीर पांडेय, मुख्तार अंसारी, अमित उपाध्याय समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रह।

Leave a Comment

और पढ़ें