मिर्जापुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने नगर के मोहल्ला पट्टी खुर्द स्थित गोकुलधाम वाटिका के समीप चेतना डिजिटल लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर पहुंचकर छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि “जब नारियां सशक्त होंगी तभी प्रदेश सशक्त होगा।” उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक रहने की प्रेरणा भी दी।

इस अवसर पर नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह, एसआई विरेंद्र कुमार तिवारी, महिला कांस्टेबल महिमा उपाध्याय और महिला कांस्टेबल संध्या भारती भी मौजूद रहीं।
रिपोर्ट – अनुप कुमार







