Search
Close this search box.

चेतगंज में व्यापारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: चेतगंज थाना के पान दरीबा के कालीमहल में शनिवार को व्यापारी ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घायल व्यापारी को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पानदरीबा के कालीमहल निवासी विजय सिंह राठौर (47 वर्ष) व्यापारी थे। उन्होंने सोमवार की सुबह खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर डीसीपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल की छानबीन में जुटी रही। डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि विजय सिंह राठौर डिप्रेशन के शिकार थे। घटना की छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें