कानपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी आईएएस जितेंद्र प्रताप सिंह ने GGIC कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक की सैकड़ों छात्राओं के लिए निःशुल्क मिड-डे-मील योजना का शुभारंभ किया।
प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है जब मिशन शक्ति के अंतर्गत उच्च कक्षाओं की छात्राओं के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने न केवल छात्राओं के साथ भोजन किया, बल्कि अपने जूठे बर्तन भी स्वयं धोए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना और उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।











