Search
Close this search box.

केरल में प्रेमी से कराया बेटी का रेप, महिला और प्रेमी को 180 साल की सजा मिली

केरल की एक विशेष ‘POCSO’ अदालत ने एक महिला और उसके प्रेमी को 180 साल जेल की सजा सुनाई है। दोनों को यह सजा 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में सुनाई गई है, साथ में 11.7 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

अभियोजक ने बताया कि महिला का प्रेमी दो साल से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जबकि महिला उसकी मदद कर रही थी। महिला शादीशुदा है और कुछ समय पहले तक वह अपने पति और बेटी के साथ तिरुवनंतपुरम में रहती थी, इसी दौरान महिला एक अन्य व्यक्ति के संपर्क में आई और दोनों के बीच विवाहोत्तर संबंध बन गए।

इसके बाद महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और वह अपने प्रेमी और 12 साल की बेटी के साथ पलक्कड़ और मल्लापुरम में साल 2019 से लेकर 2021 के बीच किराए के मकान में रही।

Leave a Comment

और पढ़ें