Search
Close this search box.

मैनपुरी में महिला ने सिपाही पर लगाया रेप का आरोप, बोली- पति को ढूंढने के नाम पर घर में घुसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मैनपुरी: सदर कोतवाली में तैनात सिपाही के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना कोतवाली सदर गई थी। वहां मुंशी पद पर तैनात सिपाही पुष्पेंद्र ने उसका नंबर ले लिया। इसके बाद वह अक्सर फोन करने लगा। दो दिन पहले पुष्पेंद्र जांच करने के नाम पर महिला के घर पहुंचा और रेप किया।

महिला ने कहा कि जब वह पुष्पेंद्र के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची, तो जबरन उसकी तहरीर बदलवा दी गई। साथ ही दबाव डालते हुए राजीनामा भी कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। एएसपी राहुल मिठास के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें