Search
Close this search box.

मुरादाबाद: ससुराल में महिला ने साथियों संग की अंधाधुंध फायरिंग, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने शुरू की जांच

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में देर रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंची और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

गोलीबारी की यह वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस महिला और उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है और घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें