Search
Close this search box.

राजातालाब तहसील में वृद्ध ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह, अस्पताल में भर्ती, मौके पर अफरा-तफरी, वीडियो वायरल

वाराणसी: तहसील राजातालाब परिसर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग किसी मुकदमे में हारने के बाद मानसिक तनाव में था और एसडीएम से मिलने पहुंचा था। अचानक उसने परिसर में ही अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन आग बुझाने वालों की संख्या गिनती की रही। चार से छह लोगों ने साहस दिखाकर आग पर काबू पाया, जबकि अधिकांश लोग तमाशबीन बने रहे। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

इस घटना ने एक बार फिर समाज की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर तत्काल मदद मिलती तो स्थिति और गंभीर नहीं होती। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यायिक मामलों में लंबी प्रक्रिया और हार-जीत का दबाव कई बार लोगों को इस हद तक धकेल देता है। घटना के बाद लोगों में चर्चा है कि अगर समाज यूं ही तमाशबीन बना रहा तो आने वाला समय और भी भयावह हो सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें