Search
Close this search box.

गाजीपुर: लाइनमैन की मौत में आया नया मोड़, पत्नी का आरोप 2 लाख लेकर पति की हत्या करवाई, मुकदमा दर्ज

गाजीपुर: दुल्लापुर थाना अंतर्गत में एक लाइनमैन की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक वीरेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी इंद्रावती ने दो संविदा लाइनमैन पर गंभीर आरोप लगाया है, पुलिस ने गिरीश यादव और हरिवंश के खिलाफ धोखाधड़ी और लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज किया है।

पत्नी का आरोप

19 मऺई को वीरेंद्र विश्वकर्मा करंट की चपेट में आने से झुलस गए थे, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में में उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है की गिरीश यादव ने पैसे के लेनदेन के कारण उनके पति को मारा है, इसमें हरिवंश ने ने भी सहयोग किया है।

मामले की जांच जारी है

इंद्रावती के भाई संदीप ने बताया कि 31 मार्च को उन्होंने गिरीश यादव के खाते में ₹25000 भेजे थे, दूसरे भाई ने 4 अप्रैल को ₹5000 ट्रांसफर किए थे। इंद्रावती ने भी नौकरी पक्की करवाने के नाम पर गिरीश को 170000 रुपए कैश दिए थे, जब पैसे वापस मांगे गए तो गिरीश ने यह कदम उठाया।

वहीं थाना अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मौत के पीछे का असली वजह का पता चल पाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें