वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के मिनी स्टेडियम में चल रही T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का मैंच आज 27 नवम्बर,2024 को का प्रथम पाली का मैच इंजीनियरिंग और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया। इंजीनियरिंग विभाग नें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 141 रन बनाएं।
इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से ऋषभ ने 16 बाल पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन, सुंदर ने 29 बॉल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाएं, अभिषेक सिंह ने सात बाल पर 13 और विजय, अविनाश, और अखिलेश ने 11-11 रनों का योगदान दिया। वाणिज्य विभाग की तरफ से संतोष ने तीन ओवर में 44 रन देकर दो विकेट अंकुर ने चार ओवर में 26 रन देकर कर दो विकेट और लक्ष्मण ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाणिज्य विभाग की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे।
वाणिज्य विभाग ने 19.3 बाल पर 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर इंजीनियरिंग की स्कोर की बराबरी कर ली थीऔर वाणिज्य विभाग को जीतने के लिए तीन वालों पर एक रन की आवश्यकता थी परंतु बल्लेबाज दीपक यादव एक रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गएऔर वाणिज्य विभाग का नवां विकेट गिर गया अंतिम दो बॉल पर वाणिज्य विभाग को जीतने के लिए एक रन की और मैच टाई करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को एक विकेट की आवश्यकता थी लेकिन अंतिम विकेट के रूप में बैटिंग करने आए बल्लेबाज राजेश सिंह ने पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर वाणिज्य विभाग को एक विकेट से जीत दिला दी।
वाणिज्य विभाग की तरफ से कपिल ने 43 बॉल पर आठ चौके की मदद से 41 रन अमित राज ने 26 बॉल पर चार चौकों की मदद से 22 रन तथा लक्ष्मण यादव ने 23 बॉल पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाए ।महत्वपूर्ण 28 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले वाणिज्य विभाग के लक्ष्मण यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीनियर डीसीएम शेख रहमान के द्वारा दिया गया।
अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का दूसरा मैच परिचालन और रेलवे सुरक्षा बल के बीच खेला गया । रेलवे सुरक्षा बल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाएं ।रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से शेषनाथ ने शानदार बैटिंग करते हुए 45 बॉल पर 8 चौके और चार छक्कों की मदद से शानदार 81 रन बनाए गिरजेश विश्वकर्मा ने 24 बॉल पर दो चौके और चार छक्कों 38 रन, रामप्रवेश यादव ने 17, संतोष ने 15 तथा जावेद ने 12 बॉल पर 24 रन 3 चौके और एक छक्के की मदद से बनाएं।
परिचालन विभाग की तरफ से गौरव, आशीष, विमलेश, और मनीष ने एक-एक विकेट लिया । 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग ने शुरुआत धमाकेदार की दिलों की धड़कन रोक देने वाले रोमांचक मैच में परिचालन विभाग की टीम जीत की और अग्रसर थी परंतु सतीश चंद्र ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लेकर मैच को आरपीएफ की तरफ मोड़ने की कोशिश की परंतु उनका यह प्रयास सफल न हो सका और परिचालन विभाग ने 7 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर अंतिम ओवर की अंतिम बॉल पर में तीन विकेट से जीत हासिल कर ली।
परिचालन विभाग की तरफ से आशीष सिंह ने 16 बार पर 39 रन दो चौके और चार छक्कों की मदद से मनीष कुमार ने 17 बॉल पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 38 रन, विमलेश ने 14 बॉल पर 16 रन एक चौके और एक छक्के की मदद से तथा रामप्रवेश यादव ने शानदार बैटिंग करते हुए 40 बॉल पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाएं । 68 रनों की शानदार इनिंग खेलने वाले परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निशांत राय के द्वारा दिया गया ।
कल का मैच परिचालन और यांत्रिक विभाग के बीच खेला जाएगा ।









