Search
Close this search box.

वाराणसी: छात्रा की हत्या मामले में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में छात्रा की गला काटकर निर्मम हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। इस जघन्य वारदात के मामले में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आज मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीपी मोहित अग्रवाल ने साफ तौर पर कहा कि इस घटना में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ढाबा संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, और उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस मामले में तेजी से विवेचना करते हुए शीघ्र चार्जशीट दाखिल की जाए, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

गौरतलब है कि इस निर्मम हत्याकांड से क्षेत्र में जनाक्रोश व्याप्त है और लोग दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें