Search
Close this search box.

दुद्धी: प्रथम दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रयागराज ने वाराणसी को 5 -1 से, भदोही ने वाराणसी द्वितीय को 3-1 से हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: रामलीला खेल मैदान पर मेजर ध्यानचंद हॉकी स्पोर्ट्स क्लब दुद्धी के तत्वाधान में तीन दिवसीय आयोजित प्रथम महिला हॉकी प्रतियोगिता शाम 4:00 बजें भदोही और सिगरा स्टेडियम वाराणसी के बीच खेला गया। भदोही की टीम ने 3 – 1 से बहुत हासिल करते हुए तीन गोल कर विजय हासिल किया जबकि सिगरा स्टेडियम वाराणसी मात्र 1 गोल कर सकी।

दूसरे पाली में प्रयागराज व बनारस इंडिपेंडेंस क्लब वाराणसी के बीच रोमांचक मुकाबला चला जिसमें प्रथम हाफ में पहला गोल बनारस इंडिपेंडेंस क्लब वाराणसी ने किया परंतु पलटवार करते हुए प्रयागराज की टीम ने दनादन पांच गोलकर 5 -1 से विजयी हासिल किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक दुद्धी प्रमुख रंजन चौधरी ने कहां की हॉकी प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन सराहनीय है हमारी माताओं बहनों को घरों से निकलकर महिलाओं के खेल को प्रोत्साहन करना चाहिए। हॉकी का खेल हमारा राष्ट्रीय खेल है जिसे जीवंत करने का काम आयोजक मंडल कर रही है इसे आगे बढ़ाने में सभी सहयोग करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गौंड ने कहां की दुद्धी जैसे नगर पंचायत में पहला आयोजन प्रशंसनी है। खेल से व्यक्ति के शारीरिक मानसिक स्तर का विकास होता हैं प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में खेल कों सम्मलित करना चाहिए। हॉकी प्रतियोगिता प्रारंभ से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए दोनों ब्लॉक प्रमुखों ने हॉकी स्टिक से बाल को मार कर गोल करना चाहा परंतु गोल नहीं कर सके इस प्रकार सद्भावना स्वरूप हॉकी खेल प्रारंभ किया गया।

भाजपा जिला मंत्री दिलीप पांडेय, डॉ. गौरव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा ने किया। आयोजक मंडल ने अतिथियों का माल्यार्पण अंगवस्त्रम द्वारा सम्मान किया। संचालन सुनील कुमार जायसवाल एवं जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने आगंतुक अतिथियों व सहयोगी कमेटी सहित फुटबॉल खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार अग्रहरी, सचिव संदीप कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा व मुजीब खान, संदीप कुमार सुधीर कुमार सहित बनारस इंडिपेंडेंस क्लब वाराणसी के कोच महफूज आलम, सिगरा स्टेडियम वाराणसी के कोच आशीष सिंह, प्रयागराज के मैनेजर रासिद अहमद, व भदोही के टीम मैनेजर सुमन यादव जबकि स्कोरर फरजान खान व अविनाश यादव द्वारा किया गया।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें