Search
Close this search box.

वाराणसी: राजकीय बालिका सुधार गृह में एसीपी ने बच्चियों संग साझा किए पल, बाटें चाकलेट

वाराणसी: राजकीय बालिका सुधार गृह, रामनगर में एसीपी कोतवाली प्रज्ञा पाठक ने बच्चियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं व दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।

एसीपी ने बच्चियों को चॉकलेट वितरित कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चियों को शिक्षा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का महत्व समझाया तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर सुधार गृह के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। एसीपी का यह मानवीय पहल बच्चियों के चेहरों पर मुस्कान ले आया।

Leave a Comment

और पढ़ें