Search
Close this search box.

वाराणसी: पार्वती नगर कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या, किचन में फांसी लगाकर दी जान

वाराणसी: कैंट थाना क्षेत्र के पार्वती नगर कॉलोनी टकटकपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय उपेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भगवानपुर, थाना लंका क्षेत्र का निवासी था।

पुलिस के मुताबिक उपेंद्र सिंह 13 जुलाई को परिवार सहित किराए के मकान में रहने के लिए आए थे। शनिवार को अचानक घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि उपेंद्र ने किचन में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना के समय उनकी पत्नी प्रीति सिंह निफ्ट गर्ल्स हॉस्टल (अजय विहार कॉलोनी) में ड्यूटी पर थीं। प्रीति वहां बतौर गार्ड कार्यरत हैं। दंपती की शादी को 15 वर्ष हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं – 14 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी।

सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Leave a Comment

और पढ़ें