Search
Close this search box.

वाराणसी: बारात में बैंड-बाजा और डीजे के साथ रस्सा लेकर चलें बाराती, जाम लगाया तो होगी एफआईआर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: शादियों के सीजन में शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में पुलिस कमिशनर मोहित अग्रवाल ने पुख्ता रणनीति तैयार की है। अब पुलिस सड़क निकलने वाली बारातों की निगरानी करेगी।

बारातियों को बैंड बाजा, आतिशबाजी के साथ रस्सा लेकर भी चलना होगा, ताकि सड़क में एक तरफ से बारात निकले और लोगों को नियंत्रित कर सकें। शेष सड़क से आवागमन चालू रहे। बारात की वजह से यदि जाम लगा को बाराती, बैंडबाजा और आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि यातायात व्यवस्था में लगे यातायात/सिविल पुलिस के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रात्रि 11.00 बजे तक लगायी जाए। विशेष कर जिन स्थानों पर मैरेज हॉल/बारात घर स्थित हैं, वहां विशेष निगरानी होगी।

थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी सायं 08.00 बजे से 11.00 बजे रात्रि तक स्वयं  भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करें। पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त भी रात्र में भ्रमणशील होकर यातायात व्यवस्था का पर्यवेक्षण करें। 

सड़कों पर यदि कोई बारात निकाली जा रही है तो बारात के आयोजक व बैण्ड/डीजे वाले की यह जिम्मेदारी तय की जाए कि उनके कुछ व्यक्ति रस्सा लेकर इस प्रकार चले की एक-तिहाई भाग से अधिक सड़क पर बारात न चले ताकि दो-तिहाई सड़क पर आम जनता के लिए यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। बारात आयोजक की ओर से निर्देशों का पालन न करने व जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर वीडियोग्राफी कराकर सम्बन्धित बारात के आयोजक व बैण्ड/डीजे वाले के विरूद्ध एफआईआर पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 

मैरेज लॉन/बारात घर/बैंकेट हॉल होटल के मालिकों को निर्देशित किया जाए कि अपने मैरेज लॉन/होटल के बाहर सुचारू रूप से वाहन पार्किंग के लिए अपने कम से कम 04 कर्मचारी नियुक्त करें ताकि बेतरतीव पार्किंग के कारण सड़क पर जाम न लगे। मैरेज लॉन/बारात घर/बैंकेट हॉल होटल में निर्धारित पार्किंग के स्थान पर वाहनों की पार्किंग करायी जाए। पार्किंग स्थल का प्रयोग किसी अन्य कार्य में लाया जा रहा है तो सम्बन्धित थाना प्रभारी उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

और पढ़ें