Search
Close this search box.

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ: गाजीपुर में जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झडी

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुगम सुरक्षित सुव्यवस्थित यातायात सचालन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी 2025) का आयोजन किया गया जा रहा है।

इसी क्रम में आज 08 जनवरी को राइफल क्लब गाजीपुर से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डा. ईरज राजा द्वारा यातायात जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह रैली शहर में घूमकर लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी यातायात और यातायात प्रभारी ने लोगों को फुल देकर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का सदेश दिया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात प्रभारी समेत अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें