Search
Close this search box.

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द लेंगी सात फेरे, संगीतकार पलाश मुच्छल से होगी शादी, 20 से 23 नवंबर तक होंगे समारोह

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना अब अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। महिला वनडे विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद स्मृति अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और प्रसिद्ध संगीतकार-निर्देशक पलाश मुच्छल से शादी करने जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के शादी समारोह की शुरुआत 20 नवंबर से होगी, जबकि मुख्य शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में संपन्न होगी। सांगली स्मृति का गृहनगर है, और यहीं से शादी की सभी पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी। शादी के बाद स्मृति इंदौर की बहू बनेंगी, जो पलाश मुच्छल का गृह नगर है।

स्मृति और पलाश के रिश्ते की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। दोनों ने जुलाई 2024 में अपने रिश्ते के पांच साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट के जरिये इसे सार्वजनिक किया था। इसी दौरान दोनों ने जल्द शादी करने की इच्छा भी जाहिर की थी।

स्मृति मंधाना वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान हैं और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर टीम का नेतृत्व करती हैं। महिला वर्ल्ड कप 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद यह शादी भारतीय क्रिकेट और मनोरंजन जगत दोनों के लिए एक खास जश्न बन गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें