Search
Close this search box.

भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, मुगलसराय से चली एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘रुद्रावतार’

चंदौली: पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयू मंडल (मुगलसराय) ने एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी ‘रुद्रावतार’ का सफल संचालन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मालगाड़ी की लंबाई 4.5 किलोमीटर है, जिसमें 7 इंजन लगाए गए थे।

इससे पहले इतनी लंबी मालगाड़ी केवल ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में चलाई गई थी। खाली वैगनों से बनी ‘रुद्रावतार’ ने गंजख्वाजा स्टेशन (चंदौली) से गढ़वा रोड स्टेशन (झारखंड) तक 209 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 5 घंटे 10 मिनट में पूरी की।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह उपलब्धि न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे एशिया के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में मालगाड़ियों की क्षमता और गति बढ़ाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें