Search
Close this search box.

बलिया: जन चौपाल के माध्यम से दी बैंकिग की जानकारी

बलिया: बेल्थरारोड बड़़ौदा यूपी बैंक का अब नया नाम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हो गया है। आर्यावर्त बैंक, प्रथमा यूपी ग्रमीण बैंक व बड़ौदा यूपी बैंक का विलय होकर इसका नया नाम 1 मई से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हो गया है।

इसका मुख्यालय गोरखपुर की बजाय अब लखनऊ में होगा। क्षेत्रीय प्रबन्धक जीसी चौरसिया ने डीएवी इंटर कालेज के सभागार में आयोजित जन चौपाल में यह जानकारी दी। बताया कि अन्य बैंको की तुलना में ग्राहकों के लिए सभी स्कीम यहा उपलब्ध है।

इस दौरान मनीष मणि तिवारी, पीयूष गौड़, मुकेश चौधरी, सौरभ यादव, आर के गुप्ता, निर्मला, गीता, मधुबाला, राजेश, अंगद मद्धेशिया, अभिषेक यादव, मोबीन, लालबचन यादव आदि थे।

रिपोर्ट- अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें