Search
Close this search box.

गाजीपुर: बरही नसरतपुर में अधूरी सर्विस रोड बनी मुसीबत, लोगों को आवागमन में परेशानी

गाजीपुर: वाराणसी–गोरखपुर नेशनल हाईवे पर स्थित बरही नसरतपुर क्षेत्र की सर्विस रोड की स्थिति बेहद खराब है। अंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास सड़क का निर्माण सात साल बाद भी अधूरा पड़ा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आवागमन में लगातार परेशानी हो रही है। हाईवे से सर्विस रोड पर उतरते समय मिट्टी और गड्ढों की वजह से लोग अक्सर गिर जाते हैं। बरसात में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।

सात साल से अधूरा काम

वाराणसी–गोरखपुर फोर लेन का शिलान्यास 16 अक्टूबर 2016 को हुआ था। मुख्य सड़क का उद्घाटन हो चुका है और टोल टैक्स भी वसूला जा रहा है, लेकिन सर्विस रोड का काम अब तक कई जगहों पर अधूरा है। कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों की चेतावनी

स्थानीय निवासी जितेंद्र बरनवाल, अनिल पटेल, गोरा पासवान और लल्लन गोंड ने बताया कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सर्विस रोड का काम पूरा नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

रिपोर्ट: उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें