Search
Close this search box.

हाईकोर्ट सुरक्षा मे तैनात दारोगा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शनिवार को दरोगा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात थे। दरोगा थान सिंह चौहान (58) का शव घर पर फंदे से लटका मिला। खबर मिली को घरवाले रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

घटना अलीगंज के शिवलोक कॉलोनी की है। बताया गया कि दरोगा थान सिंह चौहान ने दो शादियां की थीं। उनको सात बच्चे हैं। वह परिवार के साथ लखनऊ में रहते थे। दो वर्ष पूर्व ही पदोन्नत होने के बाद दरोगा बने थे। अब उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें