Search
Close this search box.

मऊ रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, काशी एक्सप्रेस की सघन जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात कॉल के जरिए सूचना मिली कि गोरखपुर से मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

ट्रेन के मऊ स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही एसपी मऊ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनज़र प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को तत्काल बाहर निकाल दिया गया और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया।

जैसे ही काशी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, माइक से अनाउंसमेंट कर ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा बलों द्वारा पूरी ट्रेन की सघन तलाशी ली गई।

काफी देर तक चली जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिसके बाद यात्रियों और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली। फिलहाल, बम की सूचना को अफवाह माना जा रहा है, वहीं पुलिस अज्ञात कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें