गाजीपुर: जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में दर्जी और हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि तय कर दी गई है।
उन्होने बताया कि दर्जी ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 14 जुलाई, 15 जुलाई एवं 16 जुलाई 2025 को तथा हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 जुलाई एवं 18 जुलाई 2025 को होगा। साक्षात्कार का समय प्रातः 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
सभी पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, गाजीपुर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लें। अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन अपलोड किए गए सभी मूल प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है।
प्रवीण कुमार मौर्य ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति सब ट्राइबल प्लान, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी या उनके पति/पत्नी इस चयन प्रक्रिया में अर्ह नहीं होंगे।









